लोनी। पाबी सादकपुर गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल ऑटो सवार महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला के पति ने मामले में चालक के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पूजा कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अख्तर ने बताया कि उनकी पत्नी शबाना (40) दिल्ली खजूरी में रिश्तेदारों के घर गई थी। वह ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। पावी के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो रोड पर पलट गया। इस घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 24 नवंबर को महिला की मौत हो गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।