लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुछ दिन पहले ही युवक से कोर्ट मैरिज करने के बाद नवविवाहिता संर्दिग्ध हालात में लापता हो गई। नवविवाहिता की मां की ओर से उनके ससुर, जेठ और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी से कॉलोनी में रहने वाले युवक ने 20 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद उनकी बेटी ससुराल में युवक के साथ रह रही थी, लेकिन चार जून को बेटी ससुराल से अचानक लापता हो गई। आरोप है कि बेटी के ससुर, दो जेठ और ननद ने गाली गलौज कर मारपीट की थी। इसके बाद से उनकी बेटी का कोई पता नहीं है। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत पर ससुराल के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
-