फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एंबुलेंस में महिला ने बेटे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हुसैनपुर से सीएचसी पर ले जाते समय एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद एंबुलेंस स्टाफ ने सीएचसी मुरादनगर में भर्ती कराया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह ने बताया कि हुसैनपुर निवासी आमिर की पत्नी रुखसाना को प्रसव पीड़ा होने पर शाम 5:05 बजे 102 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना के बाद सीएचसी मुरादनगर पर तैनात 102 एंबुलेंस 16 मिनट में गांव पहुंची। रुखसाना व परिजनों को लेकर सीएचसी मुरादनगर के लिए निकल गई थी लेकिन गांव से करीब पांच किलोमीटर निकालने के बाद साईं बाबा मंदिर के पास रुखसाना को अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी सत्यपाल सिंह ने एंबुलेंस चालक राजेश शर्मा को एंबुलेंस साइड में लगाने को कहा। साईं बाबा मंदिर के पास एंबुलेंस को साइड में लगाकर ईएमटी सत्यपाल सिंह ने एंबुलेंस में उपलब्ध डिलीवरी किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। रुखसाना ने बेटे को जन्म दिया, इससे पहले भी रुखसाना का एक बेटा और है। प्रोग्राम मैनेजर का कहना है कि इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें