फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: माल के रुपये लेने गई कंपनी की महिला कर्मचारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी गीता शर्मा से दुकानदार व उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी। आरोप है कि कंपनी के माल की जो सप्लाई की थी, उस रकम का तकादा करने पर दुकानदार ने पिटाई। इससे उनके हाथ की अंगुली भी टूट गई।
विज्ञापन

गीता शर्मा का कहना है कि वह चंडीगढ़ की एक कंपनी में कार्यरत हैं। गाजियाबाद में वह कंपनी के माल की सप्लाई करती हैं। फरवरी में उन्होंने संजयनगर स्थित वैष्णवी कलेक्शन नामक दुकान पर माल की सप्लाई की थी। जिसका भुगतान रुका हुआ था। वह रुपये लेने गईं तो दुकानदार आशुतोष त्यागी और उनकी पत्नी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे दाएं हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया। माले में उन्होंने आशुतोष त्यागी और दीपिका के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें