फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पैन कार्ड अपडेट का लिंक भेजकर महिला से एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को बैंक में पैन कार्ड अपडेट का लिंक भेजकर ठगों ने खाते से एक लाख रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। पैसे कटने का मैसेज आने पर उन्होंने बैंक प्रबंधकों से संपर्क किया।
विज्ञापन

महिला अहिसाखंड-2 की आशियाना उपवन सोसायटी में रहती हैं। उनके पास कुछ दिनों पहले अनजान नंबर से मैसेज आया था, जिसमें बैंक में खाता धारक को पैन कार्ड कराने के लिए कहा गया था। वह ठग के जाल में फंस गई और लिंक को क्लिक करके जानकारी दे दी। आरोप है कि लिंक भेजने के बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि खाते से हुई ट्रांजेक्शन की जांच कर रहे हैं। साइबर सेल को कुछ सुराग मिले हैं उन पर आगे काम चल रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें