फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई की शादी में आर्थिक मदद के लिए महिला ने रची थी चोरी की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के जस्सीपुरा में शाहरुख के मकान में चार फरवरी की सुबह चार लाख के गहने व नकदी चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। चोरी की घटना झूठी निकली। शाहरुख की पत्नी महजबी ने ही शाहरुख के नौकरी पर जाने के बाद अलमारी से गहने निकालकर बेड में छिपा दिए और घर में चोरी होने की झूठी सूचना दे दी। पूछताछ में पता चला कि महजबी ने भाई की शादी में आर्थिक मदद करने के लिए झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन


महजबी ने शाहरुख को बताया था कि वह अपने दो साल के बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान तीन बदमाश आए और बच्चे को मारने की धमकी देकर अलमारी से गहने व नकदी निकालकर ले गए। इस पर शाहरुख ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया था। शाहरुख नगर निगम में प्राइवेट सुपरवाइजर हैं। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उनके साले का रिश्ता हुआ है। छह महीने बाद शादी है। डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच में घर में किसी के आने जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले तो मामला संदिग्ध लगा। टीम ने गहनता से जांच कर पूछताछ की तो खुलासा हुआ। शाहरूख की पत्नी ने गहने दे दिए और माफी मांगी। डीसीपी ने बताया कि मामले में पुलिस को गुमराह करने और घटना की झूठी सूचना देने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।



महजबी ने कहा था बदमाशों ने चाकू भी दिखाया

डीसीपी ने बताया कि महजबी ने शाहरुख को बताया था कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर बच्चे का गला काटने की धमकी देकर गहने व नकदी निकाले थे। जबकि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में शाहरुख के घर में कोई आता-जाता दिखाई ही नहीं दिया और न ही छत के रास्ते से किसी के आने की संभावना है। शक गहराने पर पुलिस ने पूछताछ की तो महजबी ने घटना कबूल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें