फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला ने पड़ोसियों के नाम दीवार पर लिखकर की आत्महत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली आरती सचान ने बृहस्पतिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दीवार पर केवल कुछ लोगों के नाम लिखे मिले हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में टीमें में लगी हैं। जांच की जा रही है। नाम किसने लिखे हैं। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। दीवार पर पेन से नाम लिखे मिले हैं। मामले में शुक्रवार को आरती के पति मनोज सचान ने अचल कश्यप, प्रमोद कश्यप, सविता कश्यप, हिमा, कविता, विपिन और उसकी पत्नी, लोकेंद्र और परिवार, योगेंद्र कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में लगातार मानसिक उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि पूर्व में आरती सचान में जो मुकदमे दर्ज कराए थे। उनमें जांच के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगाकर न्यायालय भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें