फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विलाप करते महिला के परिजन।
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के अब्दुल्ला गार्डन मयूर विहार की रहने वाले फरहाना (25) ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आध्यात्मिक नगर हॉल्ट पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लोको पायलट ने हॉल्ट इंचार्ज को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला कि फरहाना फोन पर पति से बात करते हुए ट्रेन के आगे कूदी है। अंदेशा है कि दोनों के बीच कहासुनी हुई है।
विज्ञापन

फरहाना के मामला हसमुद्दीन ने बताया कि 2019 में फरहाना का निकाह बल्लभगढ़ के रहीसुद्दीन से हुई थी। हाल में रहीसुद्दीन पसौंड़ा क्षेत्र में रह किराये के मकान में रह रहा है। आरोप है कि रहीसुद्दीन का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग है। इस कारण उसका फरहाना से विवाद रहने लगा। ससुरालिये भी उसका उत्पीडऩ करने लगे। इस कारण काफी समय से फरहाना मायके में रह रही थी। फरहाना के पौने तीन साल का एक बेटा है और दो महीने पहले ही मायके में रहते हुए बेटी को जन्म दिया। फरहाना मंगलवार को घर पर अपनी मां को यह कहकर घर से निकली थी कि रहीसुद्दीन बाहर जा रहे हैं। उनकी कॉल आई थी कि वह उनके घर जाकर कपड़े निकाल दे। तो वह कपड़े निकालने जा रही थी। रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया तो वह ट्रेन के आगे कूद गई। आरोप है कि रहीसुद्दीन अकसर दूसरी महिला से निकाह करने की धमकी देता रहता था। इसी बात से परेशान होकर उसने जान दी है। कार्यवाहक एसीपी मसूरी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें