फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के साथ मारपीट, ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन में महिला के साथ ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते हैं। उन्होंने मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 25 जुलाई 2016 को रविकांत निवासी कानपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इस बात को लेकर वह महिला को परेशान करते थे। पति रविकांत नौकरी के चलते उन्हें मुंबई ले गया। जहां उनके साथ रोजाना मारपीट करता था। आरोप है कि वह मायके में 4 जनवरी 2022 को अकेली थीं तभी ससुराल वालों ने घर आकर उनके साथ मारपीट की। मामले में विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि डीसीपी के निर्देश पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें