फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराली निकले अत्याचारी: महिला को पीटा... बाप समान ससुर और देवर ने घर से निकाला; पति की हो चुकी है मौत

Fri, 27 Sep 2024 08:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली की रहने वाली राधा को गाजियाबाद में उसके देवर और ससुर पर मार पिटाई का आरोप लगा है। इतना ही नहीं उसे और उसकी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदग्राम क्षेत्र के मोरटी में राधा त्यागी ने अपने ससुर, देवर व अन्य लोगों पर पिटाई कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके, उनकी बेटी और माता-पिता के साथ मारपीट की। मामले में राधा ने नंदग्राम थाने में शेखर, अतुल त्यागी, जोगराज त्यागी व अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दिल्ली के खानपुर निवासी राधा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि 12 सितंबर को देवर व ससुर ने पति की हत्या कर दी। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। 

आरोप है कि इन लोगों ने हत्या को दुर्घटना दिखाकर पति को उन्हें दिखाए बिना अंतिम संस्कार कर दिया और उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। 26 सितंबर को जब 13 दिन पूरे होने के बाद वह मोरटी स्थित अपने मकान पर बच्चों और माता-पिता के साथ पहुंची तो वहां देवर शेखर, अतुल, ससुर जोगराज व अन्य लोगों ने सभी के बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस के सामने आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें