मोदीनगर। मोबाइल किस्त जमा नहीं करने पर कलेक्शन एजेंटों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला ने तहरीर दी है। बखरवा गांव निवासी प्रवेश की पत्नी शीतल ने बताया कि उन्होंने किस्तों पर मोबाइल खरीदा। बृहस्पतिवार को दो कलेक्शन एजेंट मोबाइल की किस्त लेने आए। शीतल ने उन्हें शाम को किस्त का भुगतान करने की बात कही। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शीतल की पिटाई कर दी। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।