इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के अभयखण्ड में झगड़े के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। लहूलुहान हालत में महिला को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।