साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के शहीद नगर कॉलोनी निवासी सिमरन ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनका दूसरी शादी करना चाहता है और विरोध पर मारपीट करता है। पुलिस ने चार अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सिमरन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पहले पति की 28 अक्तूबर 2024 को मौत हो गई थी। मई 2026 में उन्होंने कॉलोनी के ही रहने वाले वसीम से दूसरा निकाह किया था। आरोप है कि एक माह पहले उन्हें पता चला कि वसीम भी दूसरे निकाह की तैयारी कर रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपी ने उन्हें बुरी तरह पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो