फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशीले पदार्थ की तस्करी में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से नशे का पाउडर और गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महिला को खोड़ा कब्रिस्तान के पास से बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से 225 ग्राम नशे का पाउडर व 10 पत्ते गाेलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सना बताया है और वह खोड़ा की ही निवासी है। एसीपी का कहना है कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसे मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति यह सामान देकर जाता है और वह पुड़िया बनाकर क्षेत्र में लोगों को बेचती है। एसीपी ने बताया कि महिला के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें