फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निकाह के बाद महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका निकाह सात दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुआ था। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि पति ने दहेज में कार और नकदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। महिला का कहना है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पुलिस से मदद मांगी। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी, इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें