साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में महिला से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिलाओं ने उनके कपड़े फाड़ दिए और धारदार हथियार से हमला किया। बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने उन्हें सरकारी नल से पानी से रोका। 11 अक्तूबर को वह नल से पानी भरने गई तो मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।