फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला ने सहेली पर गहने-नकदी चोरी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। रजत विहार निवासी एक महिला ने सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नकदी चोरी करने का आरोप कमरे में रहने वाली दोस्त पर ही लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में रजत विहार निवासी नेहा पत्नी मोनू ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ किराये पर कमरे में रहती है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को वह मायके गई थी और अगले दिन कमरे पर पहुंची तो बैग में रखे लाखों रुपये के आभूषण और नकदी गायब मिली। उन्होंने सहेली से पूछताछ की, लेकिन उसने आभूषण और नकदी की जानकारी से इन्कार कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें