इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के कनावनी गांव में एक महिला ने अपने ही देवर पर ईंट से जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। घटना 11 अगस्त को उस समय हुई जब वह बीमार ससुर को देखने पहुंची थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कनावनी निवासी बबीता पत्नी चंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पति और बच्चों के साथ इंदिरापुरम में रहती है। उन्हें पता चला कि ससुर की तबीयत खराब है तो वह बच्चों को साथ लेकर 11 अगस्त को कनावनी में उन्हें देखने गई थीं। घर में उनके देवर प्रमोद ने धारदार हथियार से बच्चे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बेटे ने एक कमरे में घुसकर जान बचाई। वह मौका पाकर वहां से भागी तो देवर ने छत पर चढ़कर उन पर ईंटें फेंकी। एक ईंट उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो