फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झांसा देकर युवक के खाते से निकाले 2.95 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। साइबर बदमाशों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर युवक के खाते से 2.95 लाख रुपये साफ कर दिए। मामले में शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूरत सिटी कॉलोनी निवासी अजय जैन ने बताया कि बीते दिनों ने कॉल आया। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए अजय को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की जानकारी दी। अजय लिमिट बढ़वाने के लिए तैयार हो गए। झांसे में लेने के बाद आरोपी ने अजय जैन को एक लिंक भेजा। अजय जैन के डिटेल सबमिट करते ही खाते से रकम कटने के मैसेज आने लगे और देखते ही देखते उनके खाते से 2,95,340 रुपये कट गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें