फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमटीएनएल हेड ऑफिस का अधिकारी बताकर खाते से निकाले एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गगन विहार भोपुरा में एमटीएनएल के सेवानिवृत अधिकारी को करोलबाग हेड ऑफिस का अधिकारी बताकर शातिर ने एक लाख दो हजार रुपये की ठगी कर ली। बुजुर्ग राजपाल सिंह टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल के सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि 10 मई को सुबह 11 बजे दो बार फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को एमटीएनएल करोल बाग के हेड ऑफिस से अधिकारी बताया। शातिर ने उन्हें बैंक खाते के बारे की जानकारी देकर तकनीकी दिक्कत बताई। इसके बाद ओटीपी पूछकर शाहदरा में खाते से एक लाख दो हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने चार महीने बाद जांच रिपोर्ट का हवाला देकर ठगी का मुकदमा किया है। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि खाते से पैसे निकलने की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें