फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर तीन बार में निकाले 22 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। डेबिट कार्ड बदलकर युवक के खाते से तीन बार में 22 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने शिकायत की।
विज्ञापन


राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि रविवार को रेलवे रोड पर एटीएम से रुपये निकाले गए थे। इस दौरान उन्होंने पांच हजार रुपये खाते से निकाल लिए। बताया कि मेरे पीछे एक युवक खड़ा था, जिसने उनका कोड नंबर देख लिया। वह अपना डेबिट कार्ड रखकर निकाले गए रुपये गिनती करने लगे। इसी बीच पीछे खड़े युवक ने उनका कार्ड बदल दिया। वह घर पहुंचे तो मोबाइल पर तीन बार में खाते से 22 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। राजकुमार ने अपना कार्ड देखा तो बदला हुआ था।एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें