फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिस्टल व चाकू के बल पर खेत में घास काट रही महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। भिक्कनपुर-बसंतपुर सैंथली मार्ग पर बंबा के पास बाइक सवार बदमाश ने पिस्टल व चाकू के बल पर खेत में घास काट रही महिला से सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश ने महिला की पिटाई की।
विज्ञापन


भिक्कनपुर गांव निवासी संजिदा पत्नी हकीमुद्दीन बुधवार दोपहर भिक्कनपुर-बसंतपुर सैंथली मार्ग पर बंबा के पास गांव निवासी महिला शमीम के साथ घास काट रही थीं। इसी बीच बाइक सवार बदमाश आया और पूछने लगा कि तुम कहां की रहने वाली हो। इससे पहले की संजिदा कुछ समझ पाती बदमाश ने पिस्टल महिला की कनपटी पर लगा दी, यह देख शमीम वहां से शोर मचाती खेत में भाग गईं। पिस्टल व चाकू के बल पर बदमाश ने संजिदा से सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

-

10 दिन में चार महिलाओं से हुई कुंडल लूट की वारदात

मुरादनगर। बाइक सवार बदमाश पिस्टल व चाकू के बल पर दस दिन में अलग-अलग स्थानों पर चार महिलाओं से सोने के कुंडल लूट चुका है। इतना ही नहीं पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व मुठभेड़ में महिला लता व आमना से कुंडल लूटने वाले बदमाश मोहम्मद रजा उर्फ रजुआ को गिरफ्तार कर चुकी है, बदमाश के हाथ और पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी लेकिन, मुठभेड़ के तीन बाद भी बाइक सवार बदमाश ने गांधी कॉलोनी में बुजुर्ग महिला अनीता शर्मा से सोने के कुंडल लूट की वारदात को अंजाम दिया। अब भिक्कनपुर-बसंतपुर सैंथली मार्ग पर बंबा के पास बाइक सवार बदमाश ने पिस्टल व चाकू के बल पर संजिदा से सोने के कुंडल लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पुलिस की मुठभेड़ पर प्रश्रचिन्ह लगता है कि अगर पुलिस मुठभेड़ में महिलाओं से कुंडल लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर चुकी है, तो फिर यह कौन बदमाश है, जो पिस्टल व चाकू के बल पर महिला से कुंडल लूट ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




(1) 2 अक्तूबर संजिदा से कुंडल लूटे

(2) 30 सितंबर अनीता शर्मा से कुंडल लूटे

(3) 24 सितंबर आमना से कुंडल लूटे

(4) 23 सितंबर लता से कुंडल लूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें