गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर स्थित वाइन शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दरवाजे का कुंडा उखाडकर घटना को अंजाम दिया गया। कई बार कहने के बावजूद देर शाम तक तहरीर न दिए जाने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।...................... जानकारी के मुताबिक नोएडा निवासी मंजू चौहान के नाम पर विवेकानंद नगर में अंग्रेजी शराब की दुकान है। सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे का कुंडा उखाड़कर वाइन शॉप से करीब ढाई दर्जन शराब की पेटियां चोरी कर लीं। सुबह सेल्समैन दुकान पर पहुंचा तो घटना का पता चला। कविनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से भी बातचीत की। शाम तक पुलिस के कई बार कहने के बावजूद तहरीर ना देने पर घटना को संदिग्ध माना जा रहा है इंस्पेक्टर कवि नगर मोहम्मद असलम का कहना है कि तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।