फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोजाना झगड़ा करके मायके चली जाती थी पत्नी इसलिए मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पुलिस ने मुगल गार्डन कॉलोनी में हुई रूखसार की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि रूखसार के झगड़ा कर बार-बार मायके जाने से शहनवाज नाराज था, इसी बात को लेकर उसकी 20 अगस्त की रात को दोबारा कहासुनी हो गई और शाहनवाज ने मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की दी।
विज्ञापन

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि रूखसार की हत्या करने के बाद शहनवाज ने अपनी ससुराल में सूचना दी कि रूखसार ने दवा खाई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन आए और उन्होंने शव का मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच रूखसार के पांच साल के बेटे उजैर ने अपने मामा को बताया कि पिता ने रूखसार की हत्या की है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एसडीएम की मौजूदगी में रूखसार का शव कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पांच साल के बच्चे के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ की तो उसने बताया कि विवाद होने पर उसको गुस्सा आ गया था, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने अब विसरा संरक्षित कर जांच के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें