फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अहिंसाखंड-2 में फाल्ट ठीक करते समय खंभे में उतरा करंट, संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड-2 में बुधवार सुबह भारत रेजीडेंसी सोसायटी के बाहर खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय अचानक करंट आने से संविदा कर्मी हिमांशु राणा (22) झुलस गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों और अन्य लोगों ने अचानक आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने खंभे पर लगे तीन फ्यूज डंडे से तोड़ दिए। उधर, ऊर्जा निगम ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी है। हापुड़ के शाहपुर फगौता गांव निवासी हिमांशु राणा पुत्र सुखबीर सिंह इंदिरापुरम उपकेंद्र पर संविदाकर्मी था। बुधवार सुबह आठ बजे उसे उपकेंद्र से अहिंसाखंड की भारत रेजीडेंसी सोसायटी का फॉल्ट ठीक करने भेजा गया। खंभे पर चढ़ने से पहले हिमांशु ने उपकेंद्र पर फोन पर साथी कर्मचारी से लाइन का शटडाउन लिया था लेकिन दो बार फॉल्ट ठीक करने के बाद अचानक फिर से सोसायटी की आपूर्ति रुक गई। आरोप है कि तीसरी बार में खंभे पर काम करने के दौरान अचानक 11 केवीए की लाइन में करंट आ गया। इससे हिमांशु करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत शांति गोपाल अस्पताल ले गए। कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर चर्चा थी कि उपकेंद्र में जानबूझकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर संविदाकर्मी की जान को खतरे में डाला गया। साथी की मौत की खबर से आसपास उपकेंद्र के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पिता ने लाइनमैन और एसएसओ के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइन में कैसे आया करंट, ऊर्जा निगम करेगा जांच : सोसायटी की ऊर्जा आपूर्ति ठप होने की सूचना उपकेंद्र पर तैनात मथुरा निवासी दिनेश के पास पहुंची थी लेकिन वह इन दिनों छुट्टी पर घर गया हुआ है। परिजनों ने बताया कि दिनेश ने हिमांशु को फोन कर फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा था। वहीं, अवर अभियंता का कहना है कि लाइन में करंट कैसे आया था। इसकी जांच करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर होगा केस
परिजनों ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ आर्थिक मदद पर बात हो रही थी। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम
मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया की जा रही है। तत्काल मौके पर भी उन्हें मदद दी गई। आला अधिकारियों से घटना पर वार्ता हुई है। बृहस्पतिवार तक परिजनों को आर्थिक मदद दे दी जाएगी। एनके प्रसाद- अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें