फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जहां भी तुम्हारा रिश्ता होगा, हम उसे तुड़वा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक युवती को परेशान करने और उसकी फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लड़के वालों के यहां भेजकर रिश्ता तुड़वाने का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं कि जहां भी तुम्हारा रिश्ता होगा, हम उसे तुड़वा देंगे। मामले में युवती की मां ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में आकाश, परशुराम और गगन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आकाश घर के पास ही रहता है। परशुराम व गगन भी उसके साथ रहते हैं। दोनों आकाश के गलत कामों में साथ देते हैं। बाहर आते-जाते तीनों उनकी बेटी को परेशान करते हैं। कुछ समय पहले आसपास के लोगों ने समझौता भी कराया था लेकिन अब जब उनकी बेटी का रिश्ता हुआ तो आरोपियों ने उसकी फर्जी वीडियो बनाकर लड़के वालों के पास भेज दीं और धमकी दे रहे हैं। एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें