फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रुपये मांगती थी पत्नी तो गला घोंटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। मिसलगढ़ी की आंबेडकर कॉलोनी में 28 फरवरी की रात को भारत (मान सिंह) ने पत्नी सुनीता (51) की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार को भारत ने शराब के नशे में गली में शोर मचाकर बताया कि चार दिन पहले उसने पत्नी की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला कि पत्नी रुपये मांगती थी तो उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


भारत ने पूछताछ के दौरान बताया कि सुनीता और उसने करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की दूसरी शादी थी। भारत पहले राजमिस्त्री था लेकिन अब वह शराब के ठेके पर काम करता है। भारत ने सुनीता को परचून की दुकान करा रखी थी। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पहली पत्नी उससे मिली और शादी करने की बात कहकर उससे खर्चा मांगने लगी। उसने उसे कुछ रुपये दे दिए। इस बात की जानकारी सुनीता को हो गई तो वह भी रुपये मांगने लगी। इस बात पर उनमें विवाद रहने लगा तो गुस्से में आकर 28 फरवरी की रात को उसने शराब के नशे में गला दबाकर सुनीता की हत्या कर दी।

एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी भारत को हिरासत में ले लिया गया है। वह मूलरूप से हापुड़ के गांव दरियापुर निवासी है। यहां वह किराये के मकान में रहता है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




सुनीता के पहले पति के नाम पर रह रहा था भारत

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सुनीता के पहले पति का नाम मान सिंह है। भारत नाम बदलकर मान सिंह के नाम से आंबेडकर कॉलोनी में रह रहा था। आसपास के लोग उसे मान सिंह के नाम से जानते हैं। पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी की जा रही है कि भारत नाम बदलकर क्यों रह रहा था।
विज्ञापन




दो रात शव के पास सोया भारत

सुनीता की हत्या करने के बाद भारत दो रात तो शव के पास सोया और दो रात कहीं दूसरी जगह चला गया। लेकिन दिन में वह घर आकर पत्नी के शव को देखकर चला जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें