फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कहासुनी में विवाद बढ़ने पर युवक की गर्दन पर चाकू से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सीमा चौकी क्षेत्र की निटको वाली गली में एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। लहूलुहान अवस्था में घायल युवक भागकर शहीदनगर पुलिस चौकी में पहुंचा। पुलिस ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। शहीदनगर डी-ब्लाॅक निवासी अमन बृहस्पतिवार शाम घर से कहीं जा रहे थे। निटको वाली गली में मोती मस्जिद के पास सुहैल से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुहैल ने पपीते की ठेली से चाकू उठाकर अमन के गर्दन पर वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। वह भागकर शहीदनगर पुलिस चौकी पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता ने साहिबाबाद पुलिस को मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि घायल अमन की हालत खतरे से बाहर है। रिपोर्ट दर्ज कर आराेपी की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें