फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के आवास पर जाने से रोका तो कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे संन्यासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन करने जा रहे यति संन्यासियों को पुलिस ने रोक दिया। उसके बाद छह यति संन्यासी कलक्ट्रेट के बाहर अनशन पर बैठ गए। संन्यासियोंं की मांग है कि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। इस मांग को लेकर यति संन्यासियों ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी से 25 दिसंबर को एक पदयात्रा भी निकाल चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह यति सन्यासी डासना देवी मंदिर से केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाने के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही सुबह आठ बजे इलाके की पुलिस मंदिर में पहुंच गई। संन्यासियों ने 21 जनवरी से केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया था। पुलिस ने श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर ये अनशन एक हफ्ते के लिए टालने का आग्रह किया था, उसके बाद इसकी तारीख सात दिन आगे बढ़ा दी गई थी। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि पुलिस ने उनके शिष्यों को केंद्रीय मंत्री के घर जाने से रोक दिया। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के घर नहीं जा सकते, इसके अलावा कहीं और अनशन कर सकते हैं। उसके बाद छह यति संन्यासी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी संन्यासियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें