फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीजे पर डांस करने से रोका तो दुल्हन के भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। शादी समारोह में बाहरी युवकों को डीजे पर डांस करने से रोकने पर आरोपियों ने दुल्हन के भाइयों से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जाटव कॉलोनी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि मेरी बहन का शादी समारोह विजयमंडी स्थित धर्मशाला में चल रहा था। स्टेज पर के पास डीजे बज रहा था। जिस पर महिलाएं डांस कर रही है। इसी बीच दो बाहरी युवक शराब के नशे में आए और महिलाओं के बीच नाचने लगे। हरीश के भाई मनीष ने दोनों की हरकत कुछ गलत देखी और वहां से जाने के लिए कहा। इस बात पर गुस्साए युवकों ने गाली गलौच कर मनीष के साथ मारपीट शुरू कर दी, शोर सुनकर मौके पर बीच बचाव करने पहुंचे हरीश के साथ भी मारपीट की। मौके पर लोगों का आता देख आरोपी भाग गए। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपू व गुल्लू निवासी मोहल्ला जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें