फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीजे की आवाज कम करने को कहा तो युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल पर डीजे की तेज आवाज का विरोध करने पर लोगों ने कड़कड़ मॉडल निवासी युवक रॉकी के साथ मारपीट की। घायल रॉकी के भाई नितिन ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नितिन कुमार निवासी कड़कड़ मॉडल ने बताया कि गली में आकाश उर्फ गोलू, दीपाशु, विनीत, मिलिन तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। उन्होंने आवाज कम करने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। गाली देने का विरोध करने पर नितिन के भाई रॉकी पर हमला कर दिया और मारपीट में रॉकी के सिर व शरीर में अन्य अंगों पर चोट आई है।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें