फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गेंहू और ईंख फसल में लगी आग,लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी गंगनहर पटरी मार्ग स्थित गांव पैंगा में किसान राजवीर सिंह के गेंहू और ईंख के खेत में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग के कारण किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। राजवीर सिंह के गंगनहर पटरी किनारे खेत हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 25 बीघा गेहूं और इतनी ही ईंख की फसल खड़ी है। सोमवार दोपहर अचानक गंगनहर पटरी किनारे खड़ी झाड़ियों से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग फैल गई और राजवीर की फसल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें