साहिबाबाद। टीएचए क्षेत्र में सोमवार को पेयजल संकट रहा। एक ओर वैशाली सेक्टर-3 के कई घरों में सुबह नियमित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हुई, वहीं राधेश्याम पार्क, राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में दूषित और बदबूदार पानी आने की शिकायतें सामने आईं। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी और निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। वैशाली सेक्टर-3 के निवासी रवि कुमार ने बताया कि बिना पूर्व सूचना जलापूर्ति बाधित रही, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए। दूसरी ओर राधेश्याम पार्क और राजेंद्र नगर में लोगों गंदा और बदबूदार पानी आने पर लोगों ने नगर निगम से शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं नगर निगम जलकल विभाग के जीएम केपी आनंद ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन की जांच कराई जा रही है। जल्द लोगों की समस्या समाधान कराया जाएगा।
-