फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएचए में गर्मी के साथ ही बढ़ी पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में गर्मी के साथ पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोग दूषित पानी और कम प्रेशर की समस्या से परेशान हैं। लोग रोजमर्रा के कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। वैशाली सेक्टर-चार में 12 दिन से दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग जूझ रहे हैं। पानी इतना गंदा है कि रोजमर्रा के कार्य करना तो हाथ धुलने से भी इंफेक्शन का डर है। डेल्टा कॉलोनी के चंदर नगर में भी सुबह में दूषित पानी की आपूर्ति हुई। लोगों ने मोटर चलाई तो गंदा पानी टंकियों में भर गया। इससे पहले टंकी में स्टोर किया हुआ पानी भी गंदा हो गया। स्थानीय निवासी संगीता देवी ने बताया कि दूषित पानी की आपूर्ति होना आम बात हो गई है। शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। रोजाना 150 से 200 रुपये पानी पर खर्च करने पड़ रहे हैं। शनिवार को भी कड़कड़ माडल व वसुंधरा सेक्टर-तीन में कम प्रेशर से पानी आया। डिफेंस कॉलोनी में भी एक सप्ताह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। उधर, जलकल विभाग के अवर अभियंता पोर्टल पर दूषित पानी की शिकायत मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर पेयजल लाइन की जांच कराई जा रही है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। सोमेंद्र तोमर, अवर अभियंता, जलकल विभाग लाइन में लीकेज की वजह से समस्या आई थी। अब उसे दूर कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें