फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच आरओ प्लांट सहित 11 जगह के पानी के नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मार्च में 110 स्थानों से पानी के लिए गए नमूनों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। रिपोर्ट में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इनमें से 11 नमूने फेल पाए गए और 99 की रिपोर्ट सामान्य आई। पानी के फेल नमूनों में पांच आरओ प्लांट भी शामिल हैं। इनमें टीडीएस की मात्रा भी 500 से 600 के बीच पाया गया है। साथ ही आरओ प्लांट में ई-कोलाई बैक्टीरिया और फिल्टर में गंदगी मिली है। इसके अलावा चार पब्लिक स्कूल, बर्फ बनाने की एक फैक्टरी और दो क्लीनिक का भी पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि टीम ने नंदग्राम क्षेत्र के आदर्श नगर में अमन आरओ वाटर प्लांट और एमके वाटर सप्लाई, श्रीगोविंद आरओ प्लांट अकबरपुर बहरामपुर, हरीश वाटर प्लांट आंबेडकरनगर मोहननगर, श्रीदुर्गा प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज आइस फैक्टरी जिंदलनगर, त्रिपाठी हाॅस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर विजयनगर, केयर एंड क्योर शास्त्रीनगर, बाल ज्योति स्कूल लालकुंआ, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल सिहानी, पैरामाउंट वर्ल्ड स्कूल भोवापुर, दिल्ली कान्वेंट स्कूल विक्रम एंक्लेव में पानी का नमूना फेल पाया गया है। सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में पानी की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया गया है। इसकी सूचना प्रशासन और नगर निगम को भेजी गई है।


टाइफाइड समेत होती है पेट संबंधी बीमारी

एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा का कहना है कि दूषित पानी से टाइफाइड के अलावा लिवर, त्वचा संबंधित बीमारियां होती हैं। टाइफाइड सालमोनेला टाइपी बैक्टीरिया से फैलने वाला एक गंभीर रोग है। यह दूषित पानी से होता है। ऐसे में साफ पानी का ध्यान रखना जरूरी है। टाइफाइड होने पर तेज बुखार के साथ दस्त व उल्टी होना, बदन दर्द रहना, कमजोरी और भूख नहीं लगती है। दूषित पानी पीने से बीमार होकर अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या रोजाना 10 से 15 के बीच है। इन्हें पानी को उबालकर पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य पर प्रभाव
टोटल कोलिफॉर्म : कोलिफॉर्म बैक्टीरिया टाइफाइड और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी का कारण बनता है।

कठोर जल : शरीर में पीएच संतुलन को बिगाड़ता है और लिवर की बीमारी का कारण बनता है

टीडीएस : लिवर, गुर्दा को प्रभावित करता है और कैंसर का कारण बनता है

सल्फेट : गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या

क्लोराइड : गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या

मैग्नीशियम : लीवर को प्रभावित करता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें