फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना जांच के ही लैब से दी जा रही थी पानी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर में संचालित गणेश, एनालिटिकल लैब में पेयजल की जांच रिपोर्ट बिना किसी परीक्षण के ही दी जा रही थी। इसका खुलासा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के औचक निरीक्षण में हुआ। निरीक्षण के बाद सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि लैब में जांच के लिए एक भी अधिकृत माइक्रो बॉयलोजिस्ट नहीं था। जांच करने के लिए अन्य कोई सहयोगी स्टाफ भी नहीं था। उन्होंने बताया कि लैब संचालक प्रभात कुमार गुप्ता पेयजल जांच संबंधित आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लैब में बिना किसी जांच के ही स्वच्छ पेयजल की रिपोर्ट दी जा रही थी। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि संचालक को चेतावनी जारी कर तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि जांच संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर लैब सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें