सिंभावली। गांव राजपुर में युवक पर फायरिंग और हमले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि राजपुर निवासी तरुण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 15 जुलाई को गांव के ही रहने वाले अंकित और पियर्स ने उनके खेत में निराश्रित पशु घुसा दिए थे। आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि पियर्श ने तमंचे से उन पर फायर भी किए। जांच में पियर्श और अंकित के साथी पंकज कुमार निवासी गांव जखैडा रहमतपुर थाना बहादुरगढ़ का नाम प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर पंकज को गांव सालोनी मार्ग नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास अवैध असलहा भी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।