फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मसाज पार्लर खोलना है... इंदिरापुरम में 10, यहां 20 हजार महीना दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सोशल मीडिया पर मसाज पार्लर खुलवाने का खोड़ा की वीरबल चौकी में डील होने को लेकर मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पार्लर खुलवाने वाला इंदिरापुरम के मॉल में मासिक पैसे देकर पार्लर चलने का हवाला देता है। साथ ही खाेड़ा थाना क्षेत्र की एक दुकान में मसाज पार्लर खुलवाने और उसमें चुपचाप देह व्यापार करने के एवज में 20 हजार रुपये में डील करता है। वहीं, डीसीपी ट्रांस हिंडन ने मामले में वीरबल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देशराज को निलंबित कर दिया है और एसीपी इंदिरापुरम को विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में वीरबल चौकी पर मौजूद उप निरीक्षक व आरक्षी से एक व्यक्ति बोल रहा है कि कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर खोलना चाहता हूं, बिल्कुल कोने वाली में। इस पर कांस्टेबल पूछता है कि लड़कियों का और नहीं चलने की बात कहता है तो व्यक्ति हामी भरते हुए कहता है कि चले ना चले मैं खोलना चाह रहा हूं और कुछ मत करना। दोनों पुलिस वाले आपस में बात करते हैं तो कांस्टेबल उप निरीक्षक से कहता है कि लड़कियां मसाज करेंगीं लड़कों की। उपनिरीक्षक कहता है कि हम कुछ नहीं करेेंगे लेकिन शिकायत या ट्वीट होने पर कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस पर व्यक्ति कहता है कि शिकायत आने पर आप हमें बता देना। हम मैनेज कर लेंगे।
विज्ञापन

इंदिरापुरम में चल जाएगा, यहां ना चल पाएगा
व्यक्ति बताता है कि वह अभी इंदिरापुरम के मॉल में चला रहा है। यहां पर बस खोलना चाहता है। इस पर तपाक से कांस्टेबल बोलता है कि इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी इलाके में वहां पर चल जाएगा। यहां नहीं चल पाएगा। उपनिरीक्षक पूछता है कि वहां पर क्या सिस्टम है और परमिशन है या अवैध। व्यक्ति दबाव में लेते हुए कहता है कि परमिशन है तभी तो बात कर रहा हूं। मॉल के अंदर गौर स्पा के नाम से है। कांस्टेबल कहता है कि इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी में ठीक चल जाएंगे लेकिन यहां नहीं चल पाएगा। अगर खबर वायरल, ट्वीट व शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
पब्लिक को पता नहीं चलेगा अंदर क्या चल रहा
व्यक्ति कहता है कि बस आप अपनी गांरटी लो। अंदर क्या चल रहा होगा। यह पुलिस को पता ही नहीं चलेगा। जो गलत काम करने आता है वह ही गलत काम करके जाता है।किसी को पता नहीं होता है कि क्या चल रहा है। आप सब जानते हैं। क्यों आप सारी बात खुलकर बताते हो। इस पर कांस्टेबल बोलता है कि जो होगा देखा जाएगा आगे की बता। व्यक्ति पूछता है कि कितना देना पड़ेगा? मैं वहां पर दस हजार रुपये देता हूं महीना। यहां पर कितना लोगे? 20 हजार रुपये। व्यक्ति पहले दस और बाद में 15 हजार देने की बात करता है लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों के नहीं मानने पर व्यक्ति 20 में चलने पर राजी हो जाता है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र संबंधी पैसे के लेनदेन के वायरल वीडियो में संज्ञान लेकर उपनिरीक्षक देशराज को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच एसीपी इंदिरापुरम से कराई जा रही है।


पुलिस 10-20 हजार में देह व्यापार करने की दे रही ‘दस्तक’
- खोड़ा थाना क्षेत्र में 20 हजार रुपये लेकर मसाज पार्लर खोलने का वीडियो वायरल होने से बात आई सामने
-
वीडियो में देह व्यापार चलाने के लिए सूटेबल लोकेशन व कार्रवाई से बचने के बता रही पैंतरे

- पुलिस की छत्रछाया और शह पर चोरी छिपे कराया जाता है गलत काम, आला अधिकारी महज विभागीय जांच तक सिमटे
मुनीश शर्मा
साहिबाबाद। टीएचए पुलिस 10 से 20 हजार रुपये महीना लेकर के मॉल, दुकानों में स्पा, मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराने की दस्तक दे रही है। पुलिस देह व्यापार करने के लिए सूटेबल लोकेशन और कार्रवाई से बचने के पैतरे तक बता रही है। इसका खुलासा खोड़ा थाना क्षेत्र में मसाज पार्लर खोलने के एवज में 20 रुपये की डील का वीडियो वायरल होने से हुआ है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों की सख्ती विभागीय जांच तक ही सिमट कर रह जा रही है।
पैसिफिक हो या महागुन समेत टीएचए के किसी भी मॉल में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने पर पुलिस का गठजोड़ होना उजागर होता है। अब खोड़ा वायरल वीडियो सामने आने से पुलिस कैसे देह व्यापार को पाल पोष रही है। इस बात की परत दर परत खुलकर सामने आई हैं। पुलिस स्पा के मालिकों को गाइड कर रही है कि खोड़ा जैसे इलाके में मसाज पार्लर में ग्राहक आने से कतराते हैं जबकि इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी में आसानी से आते हैं। महीना लेकर गलत काम को पूरा संरक्षण देने की भी बात कह रहे हैं।
...तो कर्तव्य छोड़ मजबूरी में कर रही पुलिस कार्रवाई
पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य पालन को छोड़कर महज मजबूरी में कार्रवाई करते हैं। लोगों की शिकायत करने, ट्वीट करने, खबर वायरल होने पर पुलिस जागती है। वीडियो में उप निरीक्षक व आरक्षी बकायदा स्पा मालिक को शत प्रतिशत गारंटी दे रहे हैं कि वह शिकायत होने पर ही कार्रवाई करेगी जबकि थाना और चौकी प्रभारियों पर अपने-अपने इलाके में कानून व्यवस्था संभालने और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है।
- हाल में राजफाश हुए देह व्यापार के मामले
-
18 जून को राजेंद्र नगर सेक्टर पांच के एक फ्लैट से युवती समेत छह ग्राहकों को पकड़ा

-
14 जून को जयपुरिया मॉल के पाखी स्पा सेंटर से दो मालिक समेत 11 लोग गिरफ्तार
-23 मई को लिंक रोड थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल में आठ स्पा सेंटरों से 60 लड़कियां व 39 लड़के गिरफ्तार, महाराजपुर चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच जारी
विज्ञापन

- 05 जून 2022 को शालीमार गार्डन में किराये के मकान में देह व्यापार में पांच महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार
- 10 सितंबर 2022 को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में किराये के फ्लैट से दंपती समेत नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें