मोदीनगर। निवाड़ी के गांव डबाना में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दो मजदूर मलबे में दबने से घायल हो गए। गांव डबाना निवासी शौकीन मकान निर्माण कार्य कर रहे है। गांव निवासी श्रमिक शौकीन और सलीम निर्माण कार्य में लगे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। शौकीन और सलीम मलबे में दब गए। मौके पर जमा ग्रामीण दोनों श्रमिकों को मलबे से निकालकर मोदीनगर के निजी अस्पताल ले गए। गनीमत रही कि ज्यादा मलबा नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।