फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 19 अक्तूबर से 13 नवंबर तक पासपोर्ट कार्यालय में वॉक-इन सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 19 अक्तूबर से 13 नवंबर तक वॉक इन सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी। इस दौरान आवेदकों को पूछताछ के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर ही कार्यालय आना होगा। यह व्यवस्था सभी केंद्रों पर लागू रहेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य ने बताया कि इस अवधि में बिना अपॉइंटमेंट कार्यालय पहुंचने वाले आवेदकों को उनकी संबंधित फाइल की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें दोबारा कार्यालय आना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने के इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉगइन कर पूछताछ के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें