फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वॉक इन अप्वाइंटमेंट से पासपोर्ट आवेदकों को हुई सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पासपोर्ट में लगी आपत्तियों को दूर कराने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट न मिल पाने पर भी आवेदकों को अब परेशानियों से नहीं जूझना पड़ रहा है। पासपोर्ट अधिकारी की ओर से एक फरवरी से वॉक इन अप्वाइंटमेंट बढ़ाए जाने के बाद अब आवेदक बिना ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लिए सीधे कार्यालय जाकर आपत्तियों को दूर करा रहे हैं। इसके लिए पासपोर्ट विभाग ने अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की है। ऐसे में अब लंबित पासपोर्ट का तेजी से निस्तारण होने लगा है।
विज्ञापन

दरअसल, गाजियाबाद रीजन में आने वाले 13 जिलों में पासपोर्ट के लिए आवेदन के लिए तो इन सभी जिलों में काउंटर है लेकिन अगर पासपोर्ट आवेदन में कोई कमी मिली तो आपत्ति का निस्तारण कराने के लिए उन्हें गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचना पड़ता है। इसके लिए पासपोर्ट विभाग रोजाना 200 लोगों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट देता है, लेकिन 13 जिलों में ऐसे लोगों की संख्या करीब 500 से ज्यादा होती है। इसकी वजह से आपत्तियों के निस्तारण कराने के लिए इंक्वायरी अप्वाइंटमेंट में लंबी बैकलॉग बन गई है।
बुधवार को पासपोर्ट आवेदकों ने इंक्वायरी के लिए अप्वाइंटमेंट लेना चाहा लेकिन अगले एक महीने तक सभी अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं। अब 21 मार्च के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट मिल सकेगा। इतना लंबा इंतजार करना पासपोर्ट आवेदकों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की ओर से शुरू कराई गई वॉक इन अप्वाइंटमेंट की सुविधा आवेदकों के लिए बड़ी सहूलियत बन गई है। पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि रोजाना करीब 200 से ज्यादा लोग ऐसे आ रहे हैं जिन्हें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट नहीं मिल पाया था। वॉक इन में आने वाले आवेदकों की आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए अतिरिक्त काउंटर बना दिया गया है।
विज्ञापन


इन जिलों के आवेदक आते हैं गाजियाबाद रीजन में
गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मथुरा

आवेदन के लिए पांच मार्च तक नहीं मिलेगा अप्वाइंटमेंट
सामान्य श्रेणी में पासपोर्ट आवेदन करने के लिए गाजियाबाद में रोजाना 960 अप्वाइंटमेंट दिए जा रहे हैं। आवेदकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अप्वाइंटमेंट लेना होता है और इसके बाद निर्धारित तारीख और समय पर जाकर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करानी होती है। पासपोर्ट आवेदकों की बढ़ती संख्या का असर है कि अब अगर पासपोर्ट के लिए आवेदन करना है तो पांच मार्च तक आपको अप्वाइंटमेंट नहीं मिलेगा। इसके लिए सभी अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें