फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागू व्यापार मंडल का किया गया गठन

विज्ञापन
बागू व्यापार मंडल इकाई की घोषणा करते संदीप बंसल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो सहित बागू व्यापार मंडल का किया गया गठन - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर की घोषणा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए विजयनगर बागू टीम का गठन किया है। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने बागू कमेटी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि योगेश शर्मा को अध्यक्ष, भूदेव सिंह को महामंत्री, चंदन अधिकारी और रविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, जीतू गौतम को चेयरमैन, राहुल कुमार को संगठन मंत्री, अशोक कुमार को वरिष्ठ संगठन मंत्री, ऋषि पोरवाल को सचिव, देवेंद्र सिंह को संरक्षक, अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी और चंद्रपाल गौतम को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान उन्होंने सभी व्यापारियों से सुरक्षा के साथ अपने व्यापार करने की अपील की। महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग व्यापार स्थल पर अवश्य करें। इस मौके पर दीपक गर्ग, कपिल त्यागी, नरेश कुमार, आलोक पाल, नानक चंद, विकास कुमार, नरेश यादव, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें