गाजियाबाद में मतदान के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में नगर निगम की दो रिक्त सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान वार्ड नंबर 19 और 21 के लिए हो रहा है। यह दो सीटें पार्षदों की निधन के बाद खाली हो गई। दिव्यांग बुजुर्ग ने वार्ड 19 के महर्षि दयानंद स्कूल में मतदान किया। भोवापर में उपचुनाव के दौरान कौशांबी कान्वेंट पब्लिक स्कूल में मतदान करने के लिए मतदाता लाइन में लगे हुए दिखे। वार्ड 19 के सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में लोग मतदान करने पहुंचे।