फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 67 साल में गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में बढ़ गए 53 फीसदी मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 67 साल में लगभग सात गुना बढ़ गई है। जहां 1957 में सिर्फ सवा चार लाख लोग सांसद चुनते थे, वहीं अब इनकी संख्या 29 लाख पहुंच गई है। जैसे-जैसे देश के कोने कोने से लोग आकर गाजियाबाद में बस रहे हैं, वैसे-वैसे जनसंख्या बढ़ती जा रही है। इसी के साथ मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

1952 के पहले आम चुनाव में गाजियाबाद के लोगों ने मेरठ सीट के लिए वोट दिए थे। इसके अगले चुनाव में हापुड़-गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के नाम से सीट बनी। तब गाजियाबाद जिला नहीं था। गाजियाबाद और हापुड़ का क्षेत्र लोकसभा सीट में आता था। परिसीमन के बाद सीट का नाम गाजियाबाद हो गया। इसी के साथ क्षेत्र भी बदल गया। हापुड़ लोकसभा सीट में मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और गढ़ मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र शामिल थे। तब लोनी विधान सभा क्षेत्र अलग से नहीं था बल्कि खेकड़ा का हिस्सा था। खेकड़ विधान सभा क्षेत्र बागपत लोकसभा सीट में आता था।
गाजियाबाद नाम से अलग सीट बन जाने पर काफी फेरबदल हुआ। परिसीमन के बाद 2009 में हुए पहले चुनाव में गाजियाबाद का सांसद चुनने के लिए गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर, धौलाना और लोनी के मतदाताओं ने वोट डाले। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र बागपत लोकसभा क्षेत्र में शामिल हो गया।
विज्ञापन




20 से ज्यादा राज्यों
के हैं यहां मतदाता
गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर ऐसे क्षेत्र हैं जहां देश के कोने-कोने से आकर लोग बसे हैं। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडू, झारखंड, गुजरात, कर्नाटक समेत 20 से ज्यादा राज्यों से आए लोग रहते हैं। इनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं। ये लोग अब गाजियाबाद के सांसद और विधायक चुनते हैं।



35,487 की उम्र 80 साल से ज्यादा
इस बार के चुनाव में जिले के 120 वर्ष के 14 मतदाता हैं। इनके अलावा 110 वर्ष से अधिक उम्र के चार मतदाता भी हैं। इनमें 10 पुरुष हैं और आठ महिला मतदाता हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने आजादी के बाद हुए हर चुनाव में मतदान किया है। इनके अलावा उम्र का शतक पूरा कर चुके साढ़े चार हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं। 80 से ज्यादा उम्रके मतदाता 35,487 है।
विज्ञापन



चुनाव वर्ष कुल मतदाता

1957 4,20,441
1962 4,35,947

1967 5,14,929

1971 5,78,138

1977 6,31,729

1980 7,23,435

1984 7,68,575

1989 10,77,433

1991 10,84,021

1996 14,93,707

1998 15,29,259

1999 15,68,097

2004 18,06,830

2009 18,31,688

2014 23,57,553

2019 27,26,132

2024 29,01,235
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें