शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक वॉलीबॉल टीम
- फोटो : AMAR UJALA
- शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी जुटे माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान अब जरूरतमंद लोगों की मदद का सिलसिला तेजी से चल पड़ा है। इस कड़ी में मंगलवार को वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी भी शामिल हो गए खिलाड़ियों ने टीम के लिए एकत्रित की जाने वाली धनराशि से बिस्कुट और चिप्स खरीद कर लोगों में वितरित किए। शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक वॉलीबॉल टीम के सदस्य विवेक तोमर ने बताया कि हर महीने टीम की कमेटी में सभी खिलाड़ी 50-50 रुपए एकत्रित करते हैं। इस मुश्किल वक्त में कई ऐसे लोग हमारे आसपास हैं, जिनको लॉकडाउन की वजह से भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। इनको देख कर पूरी टीम मदद करने का निर्णय लिया और इस महीने एकत्रित किए गए 15 सौ रुपए से बिस्किट और चिप्स सहित अन्य सामग्री खरीद कर लोगों में वितरित की। उन्होंने बताया कि आगे भी टीम के सभी सदस्य लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर सचिन कपूर, जितेंद्र शर्मा, जतिन दीक्षित, गर्वित भसीन, आरू कौशिक, अनुराग सिंह, ललित पुरी, सुमित डागर, हर्षित भसीन आदि मौजूद रहे।