फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदले जाने पर बोले वीके सिंह,पूरे देश के लिए प्रतिष्ठित लम्हा

Mon, 26 Sep 2022 03:31 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, गाजियाबाद

सार

एक बहुत अच्छी पहल है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। यह न केवल पंजाब के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण है।  वीके सिंह 
 
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में एलान किया है कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ स्थित हवाई अड्डे का नाम बदला जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि अब चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। प्रधानमंत्री के इस फैसले पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री और गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह ने खुशी जाहिर करतेहुए पीएम मोदी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। यह न केवल पंजाब के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें