- दहेज में फ्लैट और कार न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे ससुराल वाले - ससुरालियों पर कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने का भी आरोप, 6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस ----------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दहेज में फ्लैट और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को जहां गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया, वहीं उसे बच्ची समेत घर से निकाल दिया। वृद्धा ने ससुरालियों पर कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।......... मसूरी निवासी युवती की शादी कई साल पूर्व सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, इसके बाद ससुराल वाले दहेज में फ्लैट और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। इसी क्रम में उन्होंने विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया और बेटी के साथ घर से यह कहकर निकाल दिया कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बिजली का करंट लगाकर मार देंगे। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आला अधिकारियों से भी गुहार भी बेकार गई। थक हारकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस ने विवाहिता के पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।