साहिबाबाद। कोहरे की वजह से एक बार फिर मंगलवार को हिंडन एयरपोर्ट से दो कोलकाता और मुंबई की उड़ान लेट रही। हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता और मुंबई की उड़ान करीब आधे घंटे की देरी से भरी गई। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि सुबह दृश्यता कम होने की वजह से उड़ान में देरी हुई। पिछले दिनों भी कोहरे की वजह से उड़ानों में देरी हुई थी।