फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला को टक्कर मारने के विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के प्रेम विहार कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग बाला देवी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। उनके बेटे ने जब इसका विरोध किया तब कार चालक और उसके साथियों ने मारपीट कर डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में महिला के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी मां किसी काम से एमएम रोड पर गई थीं। जब वह सड़क पर पहुंची तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह चोटिल हो गईं। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तब कार चालक व उसके तीन साथियों ने मारपीट कीे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही कार चालक का पता लगाकर आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें