फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम मावी हत्याकांड : दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार रात लालबाग कॉलोनी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्तारी से दूर है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि सेवाधाम मार्ग प्रेमनगर कॉलोनी में विक्रम मावी निवासी टीला गांव की रंजिश के चलते उसके भांजे पवन भाटी और उसके साथियों ने हत्या की थी। इस हत्याकांड में परिजनों ने पवन भाटी समेत 17 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पवन भाटी की पत्नी, पिता, मां समेत 8 आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस पवन भाटी और उनके साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार रात पवन भाटी के दो साथी लालबाग कॉलोनी में आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी। तभी सामने से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो संदिग्ध बाइक घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम विमल निवासी राहुल गार्डन और प्रशांत उर्फ मुत्तु निवासी राधा विहार कॉलोनी बताए हैं। एसीपी ने बताया कि जल्द पवन को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें